Home मध्यप्रदेश बुरहानपुर में घट स्थापना का दौर शुरू:शहर के नवदुर्गा चौक में उज्जैन...

बुरहानपुर में घट स्थापना का दौर शुरू:शहर के नवदुर्गा चौक में उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ मां का पंडाल

55
0

[ad_1]


शारदीय नवरात्रि पर्व की आज से शुरुआत हो गई है। सुबह से ही माताजी की प्रतिमाएं, घट स्थापना का दौर शुरू हो गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही पूजा, अर्चना का दौर शुरू हुआ। बड़गांवमाफी में माताजी की घट स्थापना की गई। पंडित उमेश जोशी महाराज ने बताया यहां माताजी की घट स्थापना विधि विधान के अनुसार पूजा, अर्चना कर की गई। शिवजी और कैलाश पर्वत की झांकी बनाई गई। पूर्व सरपंच किरण वाणी ने बताया सालों से गांव में यह आयोजन होता चला आ रहा है। माता रानी की घट स्थापना में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उज्जैन के महाकाल मंदिर का दिया स्वरूप नवदुर्गा चौक स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से इस साल माता जी को उज्जैन के महाकाल मंदिर का स्वरूप तैयार कर यहां विराजित किया जाएगा। यहां महाकाल मंदिर का स्वरूप बनाया गया है। देर रात तक समिति सदस्य इस काम में जुटे रहे। आज यहां माताजी की प्रतिमा विराजित की जाएगी। समिति के धर्मेंद्र चौकसे ने बताया हर साल समिति की ओर से अलग अलग मंदिरों के स्वरूप तैयार कर माताजी की प्रतिमा विराजित की जाती है। इस साल उज्जैन के महाकाल मंदिर का स्वरूप दिया गया। इससे पहले बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी आदि मंदिरों का स्वरूप दिया गया था। प्रतिदिन काफी संख्या में यहां लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here