Home एक्सक्लूसिव बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का झांसा देकर एक...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का झांसा देकर एक महिला के साथ ठगी! दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के भी लगाए गंभीर आरोप

562
0

छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक महिला के साथ ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


27 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम शिष्य कॉलोनी निवासी महेंद्र दुबे ने खुद को धाम का सक्रिय शिष्य बताकर उसे धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का झूठा भरोसा दिया। इस बहाने उसने महिला से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की।
पीड़िता के अनुसार, महेंद्र ने विवाह का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करता रहा और लगातार पैसे वसूलता रहा।
वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया, जेवर छीने
महिला ने बताया कि शनिवार देर रात महेंद्र ने उसे बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया। वहां उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही। जब वह वहां पहुंची तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। इस दौरान महिला का मोबाइल फोन, गले की चेन और कान की बाली भी छीन ली।
महिला ने दो अलग-अलग थानों में दर्ज कराई फिर घटना के बाद महिला ने सिटी कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर उसने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की की शिकायत दर्ज कराई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here