Home खास खबर बड़ा मलहरा पुराने प्रतिद्वंदियों भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी और कांग्रेस की...

बड़ा मलहरा पुराने प्रतिद्वंदियों भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी और कांग्रेस की साध्वी रामसिया भारती के बीच मुकाबला

112
0

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 53 बड़ा मलहरा सीट पर कांग्रेस ने ‘साध्वी’ पर एक बार फिर भरोसा जताया है। साध्वी साल 2020 में हुए उपचुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन तब उन्हें भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जातिगत समीकरणों के कारण हाईप्रोफाइल हो जाने वाली इस सीट पर इस बार जनता किसका साथ देगी ये देखना दिलचस्प होगा।
भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी v/s कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती
बड़ा मलहरा सीट पर एक बार फिर दो पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला है। एक बार फिर भाजपा से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह लोधी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती पर भरोसा जताया है। करीब 3 साल पहले उपचुनाव में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह ने यहां से जीत दर्ज करते हुए साध्वी राम सिया भारती को ही 17 हजार 567 वोटों से हराया था। ऐसे में इस बार साध्वी के पास अपनी हार का बदला लेने का मौका है। यहां ये भी बता दें कि प्रद्युम्न सिंह लोधी पहले भाजपा में थे लेकिन फिर वो कांग्रेस में चले गए थे। इतना ही नहीं साल 2020 में कांग्रेस विधायक रहते हुए प्रद्युम्न ने भाजपा का फिर से हाथ थाम लिया था और विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण साल 2020 में बड़ा मलहरा सीट पर उपचुनाव हुए थे।
बड़ा मलहरा सीट
बड़ा मलहरा विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां 3 लाख 71 हजार 327 मतदाता है जिनमें 1 लाख 19 हजार 974 पुरुष और 1 लाख 3 हजार 541 महिला मतदाता हैं। बड़ा मलहरा सीट पर जातिगत समीकरण की बात की जाए तो यहां लोधी और यादव समाज के वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। विधानसभा में लोधी समाज के करीब 40 हजार और यादव समाज के करीब 30 हजार वोटर्स हैं।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here