Home खास खबर पुलिस विभाग में निरीक्षकों के थोक में हुए तबादले: सात  दिन तक...

पुलिस विभाग में निरीक्षकों के थोक में हुए तबादले: सात  दिन तक चलेगा तबादलों का दौर 

67
0

छतरपुर में तीन वर्ष से जमे निरीक्षक हुए जिले के बाहर

छतरपुर। मप्र शासन के गृह विभाग ने आज 673 निरीक्षकों के थोक में तबादले किए हैं। आगामी विधानसभाा चुनाव को देखते हुए तीन वर्ष से एक ही जिले में पदस्थ निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले से 10 निरीक्षक बाहर किए गए हैं वहीं 11 निरीक्षक छतरपुर जिले में पदस्थ किए गए हैं। छतरपुर टीआई अरविंद दांगी टीकमगढ़ जिले में पदस्थ किए गए हैं। गृह विभाग के द्वारा जो सूची जारी की गई है उसमें यह निर्देश दिए गए हैं कि जिले के पुलिस कप्तान इन निरीक्षकों की पदस्थापना अलग से जारी करेंगे। 

Google search engine

यह निरीक्षक आए छतरपुर

राकेश साहू राका भोपाल से छतरपुर, गजेंद्र सिंह धाकड़ ग्वालियर से छतरपुर, सुरभि शर्मा सतना से छतरपुर, अरविंद कुजुर पन्ना से छतरपुर, धर्मेंद्र कुमार सिंह पन्ना से छतरपुर, कृपाल सिंह मार्को सागर से छतरपुर, कमल सिंह ठाकुर सागर से छतरपुर, प्रशांत कुमार सेन सागर से छतरपुर, उपमा सिंह ठाकुर सागर से छतरपुर, रीता सिंह गौड़ सागर से छतरपुर, सतीश कुमार सिंह सागर से छतरपुर।

इन निरीक्षकों का छतरपुर से तबादला

अभिषेक चौबे छतरपुर से कटनी, संजय बेदिया छतरपुर से पन्ना, टीकाराम कुर्मी छतरपुर से सतना, धन सिंह नलवाया छतरपुर से उज्जैन, राजेश बंजारे छतरपुर से जबलपुर, जितेंद्र पाटकर छतरपुर से जबलपुर, अरविंद सिंह दांगी छतरपुर से टीकमगढ़, कमल कुमार खनेजा छतरपुर से टीकमगढ़ , धर्मेंद्र कुशवाहा छतरपुर से ग्वालियर, अभिनव सिंह छतरपुर अजाक से सतना।

सात  दिन तक चलेगा तबादलों का दौर 

मप्र शासन में विभिन्न विभागों में राज्य स्तर के तबादले अब सात दिन तक होंगे। भोपाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर एसपी के अलावा डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की तबादला सूची जारी होंगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि तीन वर्ष से जमे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के बाहर पदस्थ किया जाएगा। कुल मिलाकर इस हफ्ते तबादलों का दौर जारी रहेगा और कई जिलों के कलेक्टर एसपी के स्थानांतरण होने की संभावना है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here