Home मध्यप्रदेश पंचायतों में किसानों को बताएंगे मौसम का पूर्वानुमान:समृद्धि केंद्र से मिलेगी खाद-बीज...

पंचायतों में किसानों को बताएंगे मौसम का पूर्वानुमान:समृद्धि केंद्र से मिलेगी खाद-बीज की रिपोर्ट; सहकारिता विभाग ने शुरू किया काम

52
0

[ad_1]


हर पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने को लेकर लिए गए फैसले पर अमल शुरू हो गया है। पीएम किसान समृद्धि केंद्र के संचालक कृषि विभाग और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केंद्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों के किसान समृद्धि समूह नामक वॉट्सऐप ग्रुप का निर्माण भी किया जाएगा। सहकारिता विभाग ने इसके लिए काम तेज कर दिया है। गांव में ही मिल जाएगी किसानों को जानकारी ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित हो जाने से किसानों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें केंद्र में ही खेती-किसानी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। संसाधन उपलब्ध न होने पर किसान समृद्धि केंद्र समन्वयक की भूमिका निभाकर उन्हें संसाधन उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों का खाद, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिए आने-जाने का समय भी बचेगा और अनावश्यक खर्चों से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है- पीएम किसान समृद्धि केंद्र वन स्टाप सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। इनमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और मिट्टी परीक्षण के अतिरिक्त खेती-किसानी से संबंधित अन्य जानकारियां भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का उद्देश्य एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी दिलाना है। इन केंद्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स से जोड़कर कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण भी उपलब्ध कराए जाने का प्लान है। हेल्प डेस्क बताएगी मौसम पूर्वानुमान पीएम किसान समृद्धि केंद्र पर हेल्प डेस्क भी रहेगी। यहां से मिट्‌टी के सैंपल के विश्लेषण और मिट्‌टी परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी मिलेगी। केंद्र से फसल बीमा, ड्रोन, कृषि वस्तुओं की जानकारी, फसलों के पैटर्न के पैकेज संबंधी जानकारी भी मिलेगी। प्रगतिशील किसानों का रहेगा व्हाट्सऐप ग्रुप पीएम किसान समृद्धि केंद्र के संचालक कृषि विभाग और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केंद्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों के किसान समृद्धि समूह नामक व्हाट्स ऐप ग्रुप का निर्माण भी किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here