Home अजब गजब दिल्ली पुलिस और वांटेड बदमाश में हुई मुठभेड़, मायापुरी थाने में फायरिंग...

दिल्ली पुलिस और वांटेड बदमाश में हुई मुठभेड़, मायापुरी थाने में फायरिंग के एक मामले में शामिल था आरोपी

57
0

[ad_1]

दिल्ली पुलिस
Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली पुलिस

बीती रात दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ की देर रात एक वाटेंड बदमाश से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाटेंड बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश को पैर में गोली लगी है जबकि एनकाउंटर के दौरान पुलिसकर्मी को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। जानकारी दें दि कि गुरुवार और शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर छापा मारा था, जिस दौरान यह मुठभेड़ हुई।

Google search engine

एक्सटॉर्शन मांगने की कोशिश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बदमाश आकाश झा को 2024 में मायापुरी थाने में फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और नवंबर 2024 में वह जेल से बाहर आया था। हाल ही में ऐसी शिकायतें मिली थीं कि वह इलाके में घूम रहा है और फिर से एक्सटॉर्शन मांगने की कोशिश कर रहा है, हालांकि कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया।

पुलिस को ठिकाने का लगा पता

पुलिस टीम को इंदिरा कैंप नंबर-5, विकासपुरी में उसके ठिकाने का पता लगाया। जब टीम ने देर रात करीब 1:30 बजे परिसर पर छापा मारा, तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी और वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक पुलिसकर्मी को लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो हमलावर के बाएं पैर में घुटने के ठीक नीचे लगी। जिससे बदमाश गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ थाना विकासपुरी में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आकाश झा उर्फ मोनू लूट, फायरिंग और हमला पहुंचाने के कई मामलों में शामिल रहा है। वह कथित तौर पर गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के पुलिस स्टेशन के गुंडा एक्ट के एक मामले में भी वांछित है।

ये भी पढ़ें:

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई, दिल्ली के फायर चीफ का बयान दर्ज
आतिशी को ‘भाई’ कहने पर प्रवेश वर्मा पर चढ़ गई AAP, मार्शल ने विधायकों को बाहर निकाला

 



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here