Home अजब गजब दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके...

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं

68
0

[ad_1]

सांकेतिक फोटो।

Image Source : PTI/ANI
सांकेतिक फोटो।

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रसिद्ध कनॉट प्लेस से हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां में आग लग गई है।  दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी साझा की है। आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

Google search engine

कैसे लगी आग?

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि कनॉट प्लेस पर आग लगने की ये घटना सोमवार को शाम 7:56 बजे की है। ये घटना कनॉट प्लेस के एम-ब्लॉक स्थित इंपीरियल स्पाइस रेस्तरां में हुई है। इस आग को बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारी के मुताबिक, रेस्तरां की पहली मंजिल की चिमनी से वहां आग लगी है।

लाजपत नगर में भी लगी आग

दूसरी ओर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में स्थित एक रेस्तरां में भी सोमवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की ये घटना सोमवार को सुबह 9.53 बजे हुई है।

कैसे लगी आग?

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इस पूरी घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया- ‘‘हमें सुबह 9.53 बजे लाजपत नगर के एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं। सुबह 10.35 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।’’ इस घटना के बारे में विस्तार से जांच के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- आनंद पर्वत इलाके में पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, देखते ही बदमाशों ने SI को मारा चाकू

बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीर पर दिल्ली में छिड़ी लड़ाई, सदन में स्पीकर और आतिशी के बीच दिखा तकरार



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here