Home मध्यप्रदेश जच्चा बच्चा की मौत पर नर्स पर मामला दर्ज:परासिया अस्पताल में लापरवाही...

जच्चा बच्चा की मौत पर नर्स पर मामला दर्ज:परासिया अस्पताल में लापरवाही से गई थी जान, जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

58
0

[ad_1]


परासिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाजीपानी में 29 मई को प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। मृत नवजात और महिला के परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने रविवार को नर्स के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 29 मई को भाजीपानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चरई निवासी जितेन्द्र यदुवंशी की पत्नी 20 वर्षीय ज्योति की डिलेवरी हुई थी। डिलवेरी के कुछ देर बाद नवजात बालक और फिर प्रसुता की मौत हो गई थी।इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा भी किया था।पुलिस ने मामले को जाँच में लिया था। पुलिस जाँच और मामला दर्ज मृतिका की ओर से परासिया डीएसपी जितेन्द्र सिंह जाट ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। जाँच में सामने आया है कि जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने पर भी नर्स कौशल्या मंसूरी द्वारा मेडिकल ऑफिसर को नहीं बुलाया गया रेफर करने में भी लापरवाही की गई। इसी लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जाँच और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने नर्स के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here