Home अजब गजब छतरपुर में राज्यपाल के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का आतंक, सुरक्षा घेरे पर...

छतरपुर में राज्यपाल के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का आतंक, सुरक्षा घेरे पर उठे सवाल

40
0

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को आयोजित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल जब मंच से संबोधन दे रहे थे, तभी मधुमक्खियों का झुंड लगातार उन्हें परेशान करता रहा। सुरक्षा कर्मी फाइल और कागजों से मधुमक्खियों को उड़ाते नजर आए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की व्यवस्था नहीं

Google search engine

राज्यपाल के आगमन की तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कई महीनों से की जा रही थीं। इसके बावजूद मंच और आसपास के क्षेत्र में मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। एक संवेदनशील कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल देती है।

कुलगुरु का विवादित बयान

घटना के बाद जब विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह से इस मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा,’प्रकृति और मधुमक्खियां भी हमारे साथ थीं।’ उनके इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उनका बयान कई लोगों को गैर-जिम्मेदाराना लगा और इसे गंभीर सुरक्षा चूक को हल्के में लेने जैसा बताया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद थे छात्र और शिक्षक
राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने छतरपुर पहुंचे थे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अब इस पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब पहले से जानकारी थी, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here