Home मध्यप्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश, गेहूं, चना और मसूर फसलों को...

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश, गेहूं, चना और मसूर फसलों को नुकसान | Heavy rains in rural areas, damage to wheat, gram and lentil crops

55
0

[ad_1]

सागर21 मिनट पहले

Google search engine

रविवार दोपहर ग्रामीण इलाकों में हुई झमाझम बारिश।

सागर में इस समय मौसम का कहर जारी है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी है। रूक-रूककर जिले में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। रविवार को देवरी ब्लाक के कई गांवों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं खेत में खड़ी और कटी रखी फसलें भींग गई। लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शनिवार देर रात सागर शहर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं वातावरण में ठंडक घुली है। रविवार को सागर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सागर में 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई
सागर जिले में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। पिछले दिनों जिले के जैसीनगर, बीना, देवरी और केसली में ओलावृष्टि हुई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से जैसीनगर, बंडा और देवरी में लोगों की मौत हो गई। कई गांवों में गेहूं, चना, मसूर समेत अन्य फसलें ओलावृष्टि से बर्बाद हुई है। प्रशासन ने बारिश से नष्ट हुई फसलों के सर्वे के लिए दल गठित किए हैं। सर्वे दल खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

शनिवार रात सागर शहर में हुई बारिश।

शनिवार रात सागर शहर में हुई बारिश।

मौसम में इसलिए आया बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में मौसम बदल गया है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर है। 20 मार्च तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। सागर जिले में रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश में आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here