Home मध्यप्रदेश गेहूं के खेत में मिले 10 वर्षीय बच्ची के टुकड़े, इंसान के...

गेहूं के खेत में मिले 10 वर्षीय बच्ची के टुकड़े, इंसान के पैर कुत्ता खाता मिला, इलाके में हड़कंप | Pieces of 10-year-old girl’s body found in wheat field, dog eats human’s feet, stir in the area

59
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Pieces Of 10 year old Girl’s Body Found In Wheat Field, Dog Eats Human’s Feet, Stir In The Area

रीवाएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
गेहूं के खेत में घुसकर सर्चिंग करते सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी। - Dainik Bhaskar

गेहूं के खेत में घुसकर सर्चिंग करते सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी।

  • बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पथरी गांव का मामला

रीवा जिले में बच्ची के कटे हुए अंग मिले है। गेहूं के खेत में टुकड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की शाम इंसान के पैर कुत्ते खा रहे थे। संदिग्ध शव देख ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद एक दर्जन गांव वाले मौके पर गए। सभी क्षत-विक्षत अंग देख हरकत में आ गए। तुरंत थाने को सूचना दी। मानव अंग को कुत्ते के खाने की बाद सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।

जानकारी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। साथ ही सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी, नवागत निरीक्षक श्वेता मौर्य सहित स्थानांतरित निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के साथ खेत में टार्च की मदद से मानव अंग को सर्च कर रहे है। घटनास्थल को पुलिस ने सुरक्षित करा दिया है। ये घटना बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पथरी गांव में मंगलवार की रात 7 बजे की है।

खेत में मिला पैर।

खेत में मिला पैर।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक कक्षा 6वीं की छात्रा होली के दिन मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद न मौसी के घर पहुंची न अपने घर। अनहोनी के डर से एक दिन बाद बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लड़की को खोज ही रही थी कि 7वें दिन गेहूं के खेत में मानव अंग मिलने की सूचना आई। इसके बाद लड़की के परिजनों को बुलाया। जिन्होंने कपड़ों के आधार पर ​शिनाख्ती कर ली है।

गलत होने की आशंका
दबी जुबान चर्चा है कि 10 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हुआ है। कयास लगाए जा रहे है कि अज्ञात आरोपी ने अश्लीलता सहित गंदा काम किया होगा। फिर सोचा कि लड़की परिवार को न बता दे। ऐसे में गेहूं के खेत में हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए लड़की के टुकड़े कर दिए गए। फिर मृतका के पैर व सिर इधर उधर फेंक दिए है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का सिर सहित कंधे का हिस्सा बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here