Home मध्यप्रदेश खंडवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, निगम परिसर में हुई थी मारपीट |...

खंडवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, निगम परिसर में हुई थी मारपीट | Khandwa police arrested, there was a fight in the corporation premises

51
0

[ad_1]

खंडवा2 घंटे पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
पार्षद फरीद को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस। - Dainik Bhaskar

पार्षद फरीद को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस।

खंडवा नगर निगम में 28 अप्रैल को सब इंजीनियर से मारपीट करने आरोपी पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद खड़कपुरा (राष्ट्रकवि रसखान वार्ड) के पार्षद हाजी शेख फरीद को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पार्षद फरीद ने स्ट्रीट लाइट आदि समस्या को लेकर सब इंजीनियर भूपेंद्र सिंह बिसेन से हाथापाई कर ली थी। इसके बाद बिसेन ने निगम कर्मचारियों के साथ थाना कोतवाली जाकर पार्षद फरीद के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा सहित मारपीट, गाली-गलौज करने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर नगर निगम के कर्मचारी दो दिन से हड़ताल कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here