[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Will Hold A Meeting With Congress Workers, The State’s Leader Of The Opposition Will Be Involved

भिण्ड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी शिव भाटिया 9 जून 2023 दिन शुक्रवार को भिण्ड आएंगे। श्री भाटिया भिण्ड के संस्कृति मैरिज गार्डन में सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की महत्तवपूर्ण बैठक लेंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक विशेष मानी जा रही है। बैठक में लहार विधायक और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के विधायक,पूर्व विधायक,निर्वाचित पार्षद, जनपद,जिला पंचायत के प्रतिनिधि,पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष गण, मंडलमं,सेक्टर, बीएल.ए,मोर्चा संगठन कांग्रेस,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारी शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link









