[ad_1]

इतिहास व पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाटके 21वें महा भव्य अनुष्ठान कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए “राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न विद्श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि, शहडोल की रहने वाली डॉ. प्रियंका लगातार साहित्य के क्षेत्र में नए-नए सम्मान प्राप्त करती जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि, बीते 26 नवम्बर को उनकी ग़ज़ल संग्रह “गुनगुनी सी धूप” का चयन करते हुए साहित्य अकादमी (मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग) ने “दुष्यंत कुमार सम्मान” 2019 से नवाजा है। डॉ. प्रियंका की कई साहित्यिक उपलब्धियों से संभाग का नाम रोशन हुआ है। महिला संपादक और प्रकाशक के रूप में भी उन्होंने पूरे देश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link









