Home मध्यप्रदेश सांसद ने बताई पार्टी की विचारधारा, बोले- भारत माता की जय यही...

सांसद ने बताई पार्टी की विचारधारा, बोले- भारत माता की जय यही है हमारा सिद्धांत | The MP told the ideology of the party, said – Bharat Mata Ki Jai, this is our principle

55
0

[ad_1]

आगर मालवा32 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भाजपा का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जनता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए हर परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है। भाजपा के सिद्धांत विचारधारा को एक लाइन में ही आसानी से समझा जा सकता है वह है भारत माता की जय।

यह बात सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने रविवार को नगर पालिका टाउन हॉल में नगर मंडल के दो शक्ति केन्द्र को मिलाकर बने क्लस्टर की 10 बूथों के विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। कार्यक्रम की शुरुआत में खेल सितोलिया, मटकी फोड़, कब्बड्डी आदि खेल खेला गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर है, तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी, चद्रंमणी परमार, नागराज बबेरवाल, विवेक भटनागर मंचासीन थे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, ओम मालवीय, मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, शम्भु पटेल, मनोज ऊंटवाल, संतोष गोयल, मधु गहलोत, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, वंदना शर्मा, सतीश शास्त्री, धर्मेंद्र गहलोत, लोकेन्द्र सिंह राठौर सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here