Home मध्यप्रदेश सतना, कटनी, जबलपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी | Will pass through Satna,...

सतना, कटनी, जबलपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी | Will pass through Satna, Katni, Jabalpur stations

54
0

[ad_1]

सतनाएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

गर्मी के सीजन में छुट्टियों और यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए बरौनी से यशवंतपुर के बीच के स्टेशनों की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को सौगात दी है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 05215/05216बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चार-चार ट्रिप और चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन होकर गन्तव्य को जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 3 जून 2023 से 24 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को (चार ट्रिप) बरौनी स्टेशन से दोपहर 14.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन रविवार को मध्यरात्रि 01.48 बजे मानिकपुर, 03.05 बजे सतना, 04.30 बजे कटनी, 06.00 बजे जबलपुर, 07.38 बजे नरसिंहपुर, 08.50 बजे पिपरिया, 10.20 बजे इटारसी आएगी। ये स्पेशल ट्रेन तीसरे दिन 16.30 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल 6 जून 2023 से 27 जून 2023 तक प्रति मंगलवार को (चार ट्रिप) यशवंतपुर स्टेशन से 07.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन बुधवार को 18.20 बजे इटारसी, 19.22 बजे पिपरिया, 20.30 बजे नरसिंहपुर, 22.20 बजे जबलपुर, 23.40 बजे कटनी आएगी। स्पेशल ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को रात्रि 01.00 बजे सतना, 02.30 बजे मानिकपुर एवं तीसरे दिन शनिवार को 12.30 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय- सह-तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसआरएलडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागज नगर, रामागुंडम, काजीपेट, जनगांव, काचीगुडा, शादनगर, जडचेरल, महबूबनगर, गड़वाल, कुरनूल सिटी, द्रोणाचेल्लम, गूटी, अनंतपुर और धर्मावरम स्टेशनों पर रुकेगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here