Home मध्यप्रदेश शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपयों का अगरबत्ती मसाला जलकर खाक; 2 फायर...

शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपयों का अगरबत्ती मसाला जलकर खाक; 2 फायर फाइटर मौके पर | Agarbatti spices worth lakhs of rupees burnt to ashes due to short circuit; 2 fire fighters on the spot

55
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)2 घंटे पहले

Google search engine

बुरहानपुर की उतावली नदी के पास स्थित एक अगरबत्ती गोदाम में रविवार शाम अचानक आग लग गई। शार्ट-सर्किंट के कारण लगी आग में लाखों रूपए की अगरबत्ती का मसाला जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग में अगरबत्ती बनाने का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद कारखाने में मौजूद कर्मचारियों ने और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए पानी छिड़कने का प्रयास भी किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसने पूरे कारखाने की सामग्री को जलाकर खाक कर दिया।

इंदौर जाता है तैयार माल

कर्मचारियों ने बताया कि यहां से अगरबत्ती का माल तैयार होकर इंदौर जाता है। वहां अगरबत्ती तैयार की जाती है। इस घटना में गोडाउन मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here