Home मध्यप्रदेश शुरु हुईं तैयारियां, बाजार हुए गुलजार | Preparations started, the market buzzed

शुरु हुईं तैयारियां, बाजार हुए गुलजार | Preparations started, the market buzzed

51
0

[ad_1]

भोपाल38 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रमजान का महीना पूरा होने के बाद शुक्रवार को आसमान में ईद का चांद दिखाई दिया। हालांकि भोपाल समेत कई जगहों पर बादल छाए रहने से चांद नहीं दिखा। काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने चांद की तस्दीक के बाद शनिवार को ईद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि देशभर के कई हिस्सों में चांद दिखाई देने की सूचना मिली। इस आधार पर उन्होंने ईद मनाए जाने की तस्दीक कर दी। शहर की मस्जिदों से तोप और आतिशबाजी के जरिए इसकी सूचना लोगों को दी गई। शनिवार सुबह ईदगाह में पहले नमाज-ए-ईद अदा की जाएगी। इसके बाद शहर की बाकी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी। इधर शहर के बाजार शुक्रवार की रात खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। अल सुबह तक लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदकर ईद की तैयारियां मुकम्मल कीं।

पहली नमाज ईदगाह में
मसाजिद कमेटी के सचिव यासिर अराफात ने बताया कि शनिवार को सबसे पहले ईदगाह में नमाज-ए-ईदुल फितर अदा की जाएगी। सुबह 7 बजे होने वाली इस नमाज से पहले शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी तकरीर करेंगे। नमाज के बाद वे खुतबा भी देंगे। यासिर ने बताया कि इसके बाद जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, ताजुल मसाजिद में सुबह 7.30 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सभी मस्जिदों को ताकीद की गई है कि ईदगाह की नमाज से पहले किसी भी मस्जिद में ईद की नमाज अदा न की जाए।

सारी रात गुलजार रहे बाजार
शहर के चौक बाजार, इब्राहिमपुरा, नदीम रोड, लखेरापुरा, इतवारा, बुधवारा के अलावा जहांगीराबाद और काजी कैंप आदि में ईद का ऐलान होते ही भीड बढ़ गई। लोग ईद की बाकी रह गई तैयारियों को पूरा करने के लिए बाजारों की तरफ दौड़ लगाते दिखाई दिए। शहर में कई स्थानों पर बन गए अस्थायी ईद बाजारों में भी खासी भीड़ दिखाई दी। हमीदिया रोड और टीला जमालपुरा क बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ को देखते हुए इन इलाकों को नो व्हीकल जोन घोषित करना पड़ गया। साथ ही कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालने पुलिस प्रशासन को भी मोर्चा संभालना पड़ा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here