Home मध्यप्रदेश विवाह से लौट रहे 2 सगे भाई हुए हादसे का शिकार, 1...

विवाह से लौट रहे 2 सगे भाई हुए हादसे का शिकार, 1 ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे का चल रहा इलाज | 2 brothers returning from marriage became victim of accident, 1 died in hospital, treatment of other is going on

56
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • 2 Brothers Returning From Marriage Became Victim Of Accident, 1 Died In Hospital, Treatment Of Other Is Going On

छिंदवाड़ा15 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

एक विवाह समारोह से लौटते वक्त दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए, अमरवाड़ा के पास चिमऊा के समीप वो दुर्घटना के शिकार हुए। लेकिन हादसा कैसे और किन परिस्थियों में हुआ? ये पता नहीं चल पाया है। दरअसल घायल युवक बयान देने की स्थिती में नहीं है और एक की मौत हो चुकी है। जानकारी में पुलिस ने बताया कि चौरई के नांदिया निवासी 48 वर्षीय दयाराम पिता मनी धुर्वे नामक युवक अपने भाई शिवराम धुर्वे के साथ दोदिनों पूर्व 22 अप्रैल के दिन अमरवाड़ा के गगौरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

दोनों अपनी मोटर साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे तभी अमरवाड़ा के पास चिमऊ के पास दोनों हादसे का शिकार हो गए। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दयाराम को नागपुर रिफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव वापस ले आए, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं घायल शिवराम का उपचार जिला अस्पताल में जारी है, जिसके बयानों के बाद हादसों की वजह पता चलेगी। पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here