[ad_1]
विचार सम्मेलन के मंच से पथरिया दमोह से बसपा विधायक रामबाई ने हुंकार भरी।
ग्वालियर में बहुजन समाज पार्टी की विचार सभा में पथरिया विधायक रामबाई ने भाजपा और सिंधिया पर हमला बोला है। रामबाई ने कहा है कि काहे का सिंधिया का गढ़, उनकी जड़ें उखाड़ फेकेंगे। सिंधिया ने कौनसी जनता के लिए पार्टी बदली, अपने हित के लिए दल बदला है। साथ ही भाजपा पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पैसों में टिकट देने का आरोप भी लगाया है।
विधायक रामबाई ने दावा किया है कि बसपा प्रदेश में 230 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। सभी पर बहुमत मिलेगा। यदि बहुमत नहीं भी मिलता है, तो यह तो पक्का है कि हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने भी हुंकार भरते हुए बसपा की सरकार बनाने का दावा किया।

मंच पर विराजमान राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम
साल के आखिरी में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने विचार सभा का आयोजन कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर बहुजन समाज पार्टी की विचार सभा हुई है। इसमें दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई मुख्य रूप से शामिल हुईं। यहां निवाड़ी के भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश प्रताप सिंह राठौर ने भी बसपा की सदस्यता ली है।
विधायक रामबाई ने सिंधिया और भाजपा पर तीखे जुबानी प्रहार किए हैं। यहां जब कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि ग्वालियर सिंधिया का गढ़ है। यहां बसपा कैसे चुनाव में आगे बढ़ेगी, तो इस पर रामबाई का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि काहे का सिंधिया का गढ़, यह जनता का गढ़ है। कौन सिंधिया उनकी जड़ें उखाड़ फेकेंगे। सिंधिया ने कौन जनता के लिए दल बदलो है, वे तो अपने लिए पार्टी बदले हैं। अपने हित के लिए दल बदलकर दूसरी पार्टी में चले गए, काहे का गढ़। जनता जब करवट लेती है, तो अच्छे अच्छों को धूल चटा देती है। सिंधिया क्या हारी नहीं।
हम सभी सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं
बसपा के विचार सभा में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने भी बात करते हुए दावा किया है कि हम सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं और सत्ता की चाबी हमारे ही हाथ में होगी। आम जनता का हमें समर्थन मिल रहा है। बसपा एक बड़ी पार्टी है। प्रदेश में इस बार बसपा के पास ही सरकार बनाने की चाबी होगी।

फूलबाग मैदान पर बसपा के सम्मेलन में पहुंचे लोग
बसपा में नहीं भाजपा में बिकते हैं टिकट
एक सवाल के जवाब में विधायक रामबाई ने कहा कि बसपा में नहीं, बल्कि भाजपा में टिकट बिकते हैं। भाजपा में टिकट का हिसाब ही यह है कि ज्यादा पैसे दे जाओ और टिकट ले आओ। बसपा का मैं उदाहरण हूं एक रुपया खर्च किए बिना टिकट लिया और जीती भी।
आप को बोला, अभी उनका वजूद नहीं
विधायक रामबाई से पूछा गया कि तीसरे दल के रूप में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में हुंकार भर दी है। इस पर रामबई का कहना था कि आप का अभी मध्य प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। कहीं भी दो से तीन हजार वोट से ज्यादा नहीं मिल रहे हैं। अभी उन्हें समय लगेगा, लेकिन बहुजन समाज पार्टी इस बार सत्ता की चाबी अपने पास रखेगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने बसपा की सदस्यता ली
ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर बुधवार को आयोजित बहुजन समाज पार्टी की विचार सभा में निवाड़ी के भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह राठौर ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली है। यहां बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के रिश्ते में यह भाई लगते हैं। यह निवाड़ी से भाजपा से विधानसभा के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन संगठन से उनको उतनी तवज्जो नहीं मिल रही थी। जिस पर अपना राजनीतिक भविष्य संवारने के लिए वह बसपा में चले गए हैं।
[ad_2]
Source link









