Home मध्यप्रदेश रीवा में पूर्व सांसद के घर से गैस सिलेंडर एवं बर्तन चोरी,...

रीवा में पूर्व सांसद के घर से गैस सिलेंडर एवं बर्तन चोरी, खेती कराने गांव गया था परिवार | Gas cylinder stolen from former MP late Yamuna Prasad Shastri house in Rewa

55
0

[ad_1]

रीवा41 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा शहर में बेखौफ चोरों ने पूर्व सांसद के घर का ताला चटका दिया। सूत्रों की मानें तो सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रानीगंज मोहल्ले में पूर्व सांसद स्वर्गीय यमुना प्रसाद शास्त्री का पुश्तैनी मकान है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर एवं बर्तन चोरी कर ले गए है। सुबह ताला टूटा हुआ देख पूर्व सांसद के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। EX सांसद के घर में चोरी की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।

जानकारी मिलने के बाद​ पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके बाद चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। चर्चा है कि अज्ञात चोरों को पुलिस ने रडार में ले लिया है। संभवत: दो दिन के भीतर चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर मऊगंज में पुलिस बल लगा है। ऐसे में गिरफ्तारी में देरी हो रही है। वीआईपी ड्यूटी खत्म होते ही पुलिस चोरों को पकड़ लेगी।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों ने पूर्व सांसद स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री के सूने आवास को​ निशाना बनाया है। घर से सिर्फ गैस सिलेंडर व महज कुछ वर्तन चोरी गए है। पूर्व सांसद के पुत्र देवेन्द्र शास्त्री ने शुक्रवार की सुबह घर आए, तो चोरी की जानकारी हुई है। कहते है कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। जबकि अंदर के गेट का ताला टूटा मिला।

देवेन्द्र शास्त्री घर के अंदर प्रवेश किए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त दिखा है। वहीं रसोई के निरीक्षण में गैस सिलेंडर आदि सामान गायब रहा है। ऐसे में तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। कहते है कि गेट के पास एक सरौता दिखा है। दावा है कि इसी सरौते से अंदर का गेट तोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाश बाहर की दीवार फांद कर अंदर पहुंचे है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here