Home मध्यप्रदेश राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का विरोध; युकां ने 15...

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का विरोध; युकां ने 15 मिनट प्रदर्शन किया | Opposition to end Rahul Gandhi’s membership of Parliament; Yukan performed 15 minutes

53
0

[ad_1]

भोपाल15 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सासंद राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता चलती ट्रेन पर चढ़ गए। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेन पर उस वक्त चढे, जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के नजदीक पहुंचने वाली थी। ट्रेन के इंजन पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सवार होने के बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया है।

शाम सवा 5 बजे 50 से ज्यादा कांग्रेसी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पांच नंबर प्लेटफार्म पर जबलपुर की ओर जा रही एक ट्रेन को रोक दिया। करीब 15 मिनट तक उन्होंने हंगामा किया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकांत भूरिया समेत कई नेता ट्रेन के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस सीनियर लीडर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के चलते यह प्रदर्शन किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here