Home मध्यप्रदेश रावतपुरा आएंगे खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, मिहोना में बीजेपी नेता रोमेश...

रावतपुरा आएंगे खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, मिहोना में बीजेपी नेता रोमेश महंत की यात्रा का समापन | Mineral Minister Brajendra Pratap Singh will come to Rawatpura, BJP leader Romesh Mahant’s march ends in Mihona

59
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Mineral Minister Brajendra Pratap Singh Will Come To Rawatpura, BJP Leader Romesh Mahant’s March Ends In Mihona

भिंड37 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो।

भिंड जिले में मंगलवार को रावतपुरा सरकार पर प्रदेश के खनिज एवं श्रम मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह आएंगे। इधर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत की पद यात्रा का भी समापन होने जा रहा है। वे मिहोना के बालाजी मंदिर पर पदयात्रा का समापन करेंगे। इसके अतिरिक्त आलमपुर में एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी रहेंगे। वे यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं।

  • प्रदेश सरकार के खनिज एवं श्रम मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को भिंड आ रहे है। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर से सीधे भिंड जिले के रावतपुरा सरकार मंदिर पर दोपहर दो बजे आएंगे। शाम पांच बजे ग्राम टोला में पहुंचेंगे जहां उनके द्वारा रैन बसेरा का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद वे रावतपुरा आश्रम पर रात्रिकालीन विश्राम करेंगे। 26 अप्रैल की सुबह वो सुबह नौ बजे से रावतपुरा मंदिर से प्रस्तान करेंगे।
  • मिहोना के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर पर बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राेमेश महंत की पदयात्रा का समापन मंगलवार होगा। वे पिछले दिनों से आलमपुर से लहार विधानसभा में विजय संकल्प यात्रा को लेकर निकले है। वे लहार विधानसभा के प्रत्येक गांव में पहुंचे और क्षेत्र के विकास और उत्थान पर मतदाताओं से चर्चा की। वे पहले में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिहोना के नगरवासियों से मिलेंगे। इसके बाद बालाजी मंदिर पर पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे।
  • प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एमपी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी मंगलवार को आलमपुर पहुंचेंगे।वे यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मंत्रणा भीकरेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here