Home मध्यप्रदेश राजपुर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर | Water supply...

राजपुर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर | Water supply project work in progress in Rajpur

51
0

[ad_1]

बड़वानी35 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

साफ पानी जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ जल की जरूरत को समझते हुए बड़वानी के राजपुर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलमपेंट कम्पनी जल प्रदाय परियोजना को लेकर कार्य कर रही है।

राजपुर में स्वच्छ जल हर-घर पहुंचाने के लिए 1.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्मित किया जा रहा है। वहीं 1 एमएलडी क्षमता का पहले से मौजूद जल शोधन संयंत्र का भी उपयोग किया जाएगा। पहले से मौजूद 700 किलोलीटर और 250 किलोलीटर क्षमता के ओवर टैंक का उपयोग भी जलावर्द्धन योजना में किया जाएगा।

राजपुर में हर-घर नल कनेक्शन देने का कार्य प्रारंभ हो गया है। 5171 घरों में नल कनेक्शन दिए जाने है, जिनमें तीन हजार से अधिक घरों को नल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। 49 किलोमीटर में से 37 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन बिछा दी गई है। दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ इस परियोजना की लागत लगभग 29.94 करोड़ रुपए है। इस परियोजना के पूरा होने से राजपुर के रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here