Home एक्सक्लूसिव यूपी के गैंगस्टर ने भरा कांग्रेस से नामांकन: भाजपा की रैली रही...

यूपी के गैंगस्टर ने भरा कांग्रेस से नामांकन: भाजपा की रैली रही ऐतिहासिक, फिर होता दिख रहा है बबलू का राजतिलक

89
0

बिजावर। विधानसभा क्षेत्र बिजावर नामांकन के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर चरण सिंह यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार की हैसियत से बिजावर विधान सभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। जटाशंकर रोड़ स्थित उत्सव मेरिज हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां से गाजे बाजे के साथ तहसील कार्यालय पहुंच कर चरण सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बिजावर क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Google search engine

धनबल की ताकत से वह सजातीयों की भीड़ जुटाने में सफल रहा। अधिकतर कांग्रेसी नेता उसको टिकट दिए जाने से नाखुश होने से किनारा किए हुए हैं। बाहुबली रहे भइया राजा के सुपुत्र भुवन विक्रम सिंह ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। लेकिन भाजपा की नामांकन रैली में उमड़े हजारों के जनसैलाब के सामने अन्य दलों की नुमाइश बहुत फीकी रही।

#कांग्रेसियों में केवल राजकुमार सिंह मुन्ना राजा ही उसके साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा छोड़ सपा से उम्मीदवार बनीं पूर्व विधायक रेखा यादव के कारण कांग्रेस उम्मीदवार हालत और खस्ता हो गई है। आम मतदाता कांग्रेस उम्मीदवार को पसंद नहीं कर रहा है। धन ऐंठने के मकसद से जो लोग अभी कांग्रेस से जुड़े हैं, वह भी उसे वोट देने वाले नहीं हैं।

#बिजावर विधान सभा सीट में भाजपा उम्मीदवार विधायक राजेश शुक्ला बबलू की स्थिति बहुत मजबूत बनी हुई है। उनकी नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब इस हकीकत की ताकीद कर रहा है। भाजपा की टक्कर सपा से होना तय है। कांग्रेस और बसपा तीसरे-चौथे नम्बर की लड़ाई में बने हैं।

#भाजपा और सपा के दोनों उम्मीदवार क्षेत्रीय हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बाहरी और आपराधिक पृष्ठभूमि का होने के कारण मतदाता उसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिले में केवल इसी विधान सभा सीट से भाजपा जीतती हुई दिख रही है और राजेश शुक्ला बबलू द्वारा कराए गए विकास कार्यों का प्रतिफल उनको फिर राजतिलक के रूप में होता दिख रहा है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here