Home मध्यप्रदेश मंदसौर के मल्हारगढ़ में रोड क्रॉस कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की मौत;...

मंदसौर के मल्हारगढ़ में रोड क्रॉस कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की मौत; कार ने मारी टक्कर | Police Inspector died while crossing the road in Malhargarh, Mandsaur; car hit

49
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश19 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मंदसौर के मल्हारगढ़ में सड़क हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा महू-नीमच फोरलेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि रतलाम पुलिस डीआरपी लाइन में पदस्थ रामचंद्र (60) पिता मांगीलाल भाटी बाइक से रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस निरीक्षक रामचंद्र भाटी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हारगढ़ पुलिस ने शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है। मल्हारगढ़ थाने पर पदस्थ एसआई बलदेव चौधरी ने बताया कि रामचंद्र भाटी रतलाम डीआरपी लाइन में निरीक्षक पद पर पदस्थ थे। वे वर्तमान में महिला सेल में कार्य देख रहे थे। वे इंदौर के बोरखेड़ी गांव के रहने वाले थे। किसी काम से मल्हारगढ़ आए थे।

पुलिस निरीक्षक रामचंद्र भाटी रतलाम में पुलिस डीआरपी लाइन में पदस्थ थे।

पुलिस निरीक्षक रामचंद्र भाटी रतलाम में पुलिस डीआरपी लाइन में पदस्थ थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here