Home मध्यप्रदेश भाजपा में टिफिन पॉलिटिक्स:वीडी वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच पर कर रहे...

भाजपा में टिफिन पॉलिटिक्स:वीडी वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच पर कर रहे चर्चा,चुनाव से पहले समन्वय बनाने की पहल – Tiffin Politics In Bjp: Vd Discussing With Senior Leaders Over Lunch, Initiative To Coordinate Before Election

53
0

[ad_1]

Tiffin politics in BJP: VD discussing with senior leaders over lunch, initiative to coordinate before election

Google search engine

भाजपा की टिफिन पॉलिटिक्स
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने की नई पहल की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो से टिफिन पॉलिटिक्स शुरू की है। इसमें वह नेताओं के साथ लंच और डिनर कर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के टिफिन पॉलिटिक्स की शुरुआत की है।  इस बैठक में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और खाया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा। इसे चुनाव से पहले भाजपा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने की पहल बताया जा रहा है। 

दरअसल, प्रदेश में कई जिलों में भाजपा के नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कई नेता नाराज है। उनका आरोप है कि पार्टी में अब उनकी कोई पूछ परख नहीं हो रही है। इसको लेकर कई नेताओं ने खुलकर अपनी रखी। इन नेताओं को अब अपना राजनीतिक करियर खत्म होता दिख रहा है। ऐसे नेताओं को कांग्रेस भी साधने में जुटी हुई है। इसकी शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.    कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और अशोक नगर के मुंगावली से तीन बार के विधायक रहे स्व. देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव को शामिल कर भी ली है।

बता दें कि चुनाव से पहले पार्टी और बिखराव नहीं चाहती है। ऐसे पार्टी के नाराज नेताओं के घर सीनियर नेता पहुंचने लगे हैं। साथ ही उनकी बातों को सुनी जा रही है। पार्टी जानती है कि चुनाव से पहले इन नेताओं को नहीं मनाया गया तो चुनाव के दौरान बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। टिफिन पॉलिटिक्स को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इसका कितना असर लोगों को एकजुट करने में होता है।



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here