[ad_1]

ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली। सर्व ब्राह्मण महासभा, सर्वब्राह्मण महिला मण्डल, सर्व ब्राह्मण दुर्गा वाहिनी एवं सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी के तत्वाoधान में निकाली इस शोभायात्रा के दौरान नगर जय-जय श्री परशुराम का उद्घोष गूंज उठा।
परशुराम जयंती महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार शाम 7 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। ध्वज पताका लिए घुड़सवार किशोर विप्र वर्ग का प्रतिनिधित्व चल रहे थे। श्वेत वस्त्र धारण कर मस्तक पर त्रिपुंड लगाए पुरुषों ने जय-जय परशुराम के गगनभेदी उद्घोष लगाए। महिलाएं एवं युवतियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित होकर बेहद उत्साहित नजर आई।

नवदुर्गा के स्वरूप में दिखी बालिकाएं
कुछ युवतियां साफे पहने हुई थी। बालिकाएं नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों में दिखी। बग्गी में परशुराम की वेश में बैठे वामनराव अत्रे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। जगदगुरु माऊली सरकार भी बग्गी में विराजमान थे। जबकि वादकों के दल ने उनके सुरों को संगीतबद्ध किया। वेदपाठी ब्राह्मणों के दल ने यात्रा मार्ग पर शंखध्वनी के माध्यम से समाजजनों के बीच ऊर्जा का संचार किया।

यहां से निकली शोभायात्रा
झंडा चौक, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड, मुख्य चौराहा, जय स्तंभ, नर्मदा रोड होते शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित विवेकानंद विद्या विहार स्कूल पहुंची। चल समारोह के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का सम्मान किया। सभी समाजजनों ने भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की। इसके बाद के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
सभी समाजजनों ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महासभा अध्यक्ष सुरेन्द्र पंड्या, महिला मण्डल अध्यक्षा शीतल सोहनी, दुर्गा वाहिनी अध्यक्षा दीपमाला शर्मा एवं युवा वाहिनी अध्यक्ष रोहित डालुका सहित पधाधिकरियों ने समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।



[ad_2]
Source link









