Home मध्यप्रदेश पेड़ गिरने से 2 ने तोड़ा दम, बिजली की चपेट में आया...

पेड़ गिरने से 2 ने तोड़ा दम, बिजली की चपेट में आया बालक, बाइक की टक्कर से एक मृत, कुएं में मिला बुजुर्ग का शव | 5 killed in separate accidents in Rewa

51
0

[ad_1]

रीवा23 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा जिले में बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग हुए हादसों में 5 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। पहला हादसा मऊगंज थाना क्षेत्र का है। कहते है कि शादी समारोह में जा रहे दो बाइक सवारों के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं शाहपुर थाने के चोरगवां गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर है।

जबकि नईगढ़ी तहसील कार्यालय के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। इसी तरह चौथा हादसा गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ का है। जहां पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद हो गया है। चारों ही मामले में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही मृतकों के शव का पीएम कराया है। वहीं घायल को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

केस-1: विशालकाय पेड़ गिरा, दोनों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक गुलाब कुशवाहा पुत्र त्रिगुजी कुशवाहा और रामउ कुशवाहा पुत्र चंन्द्रभान कुशवाहा दोनों निवासी माजन मानिक राम थाना शाहपुर से मऊगंज के समीप बारात जा रहे थे। रास्ते में बहुती गांव के पास आम के पेड़ के नीचे रूक गए। तभी 2 मई की रात 8 बजे पेड़ गिर गया। दोनों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने पुलिस को सूचना देकर लाश को जेसीबी की मदद से निकलवाया है।

केस-2: आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत
मंगलवार की देर शाम शाहपुर थाना अंतर्गत चोरगवां गांव निवासी सत्यम विश्वकर्मा पुत्र संतलाल 9 वर्ष अपने घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। वहीं देवलाल प्रजापति 18 वर्ष झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

केस-3: दो बाइकों की भिड़ंत में एक ने तोड़ा दम, एक गंभीर
मंगलवार की शाम नईगढ़ी तहसील कार्यालय के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। बताया गया कि रवि कुमार नामदेव (26) पुत्र भैयालाल निवासी जुड़मनिया बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। तहसील कार्यालय के समीप बने गड्ढे के पास अचानक दूसरी बाइक में दीपक पटेल पुत्र भैयालाल पटेल निवासी अगडाल थाना गढ़ आ गया। दोनों बाइकों की टक्कर के बाद रवि कुमार नामदेव की माैत हो गई। वहीं दीपक पटेल का पैर टूट गया है।

केस-4: घर से 1 किलोमीटर दूर कुएं में मिली लाश
गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि राममणि प्रसाद तिवारी 85 वर्ष निवासी हरदुआ पांच दिन से लापता था। बुधवार की सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर कुएं से बदबू आई। ग्रामीण पहुंचे तो एक लाश दिखी। ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त राममणि प्रसाद तिवारी के रूप में की है। आशंका है कि बुजुर्ग धोखे से गिर गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here