Home मध्यप्रदेश नगदी सहित भगवान की मूर्ति भी चुरा ले गए, तीन आरोपी गिरफ्तार...

नगदी सहित भगवान की मूर्ति भी चुरा ले गए, तीन आरोपी गिरफ्तार | Two gold and silver shops were targeted

57
0

[ad_1]

इंदौर24 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

द्वारकापुरी क्षेत्र में सोने-चांदी की दो दुकानों को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दोनों ही चोरियों को पुलिस ने चंद घंटों में ही ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने फरियादी मुकेश सोनी उम्र 49 साल निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से द्वारकापुरी में सोने-चांदी की दुकान है। रात के समय बदमाश दुकान का ताला तोड़कर चांदी की पायल तीन जोड़ी, दो नग ब्रेसलेट, 14 नग ताबीज, भगवान गणेशजी की मूर्ति 2 नग, लक्ष्मीजी की मूर्ति 1 नग, अंगूठी 5 नग, सोने का मंगल सूत्र एक नग, डायमंड की एक अंगूठी, डायमंड चेक करने का लेंस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि सामान चुरा ले गए।

इसी तरह फरियादी प्रतीक सोनी उम्र 24 साल निवासी अंबिकापुरी एयरपोर्ट रोड की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी प्रतीक ने पुलिस को बताया कि उसकी माधुरी ज्वेलर्स के नाम से द्वारकापुरी में सोने-चांदी की दुकान है। रात के समय उसकी दुकान का ताला तोड़कर बदमाश 10 चांदी के सिक्के, 5 जोड़ पायल, राखी 12 नग, 2 सोने की चेन, नकद करीब 18 हजार रुपए सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। टीआई अलका मोनिया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चंद घंटों में ही बदमाशों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में योगेश पिता कैलाश बडौनिया उम्र 28 साल निवासी सांई बाबा नगर, यश पिता प्रकाश वाधवानी उम्र 19 साल निवासी द्वारकापुरी, सागर पिता कैलाश पिपले उम्र 23 साल निवासी द्वारकापुरी है। दोनों जगह पर तीनों युवकों ने ही चोरी की है। युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here