Home मध्यप्रदेश थाली पीटकर किया विरोध, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन |...

थाली पीटकर किया विरोध, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन | Protest by banging plate, third day of strike of health workers

58
0

[ad_1]

बैतूल12 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन किया। तीसरे दिवस भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। संघ के धरना स्थल पर जिले के सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल पर प्रति दिवस नए तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांगो की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धरना स्थल पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने थाली पीट कर प्रदर्शन किया। थाली पीटकर अपनी जायज मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

प्रांतीय कार्यकारणी से प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े, प्रांतीय महामंत्री रामेंद्र मालवीय ने संबोधित कर 12 सूत्रीय मांगे माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, बलदेव बर्डे, जिला सचिव भागरती इवने, आशा उबनारे, नीतू सुरजुसे, ज्योति वैद्य, उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here