Home मध्यप्रदेश झूठ बोलकर घर में रुका, बच्चों की हत्या की धमकी देकर रात...

झूठ बोलकर घर में रुका, बच्चों की हत्या की धमकी देकर रात भर किया शोषण | Uncle’s son raped

60
0

[ad_1]

ग्वालियर39 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
23 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी था मुंहबोला ममेरा भाई - Dainik Bhaskar

23 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी था मुंहबोला ममेरा भाई

  • पति के जबलपुर से लौटते ही कराई FIR

ग्वालियर में एक 23 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके ही मुंहबोले मामा के बेटे ने दुष्कर्म किया है। झूठ बोलकर महिला के घर में आरोपी रुका और रात को उसके मासूम बच्चों की हत्या की धमकी देकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। सुबह 5 बजे मुंहबोला ममेरा भाई भाग गया। घटना 24 जुलाई की रात गदाईपुरा हजीरा की है।

इसके बाद महिला ने जबलपुर में अपने पति को सारी बात बताई। शनिवार को पति वापस लौटा और महिला थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भिंड निवासी 23 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) अपने दो बच्चों के साथ हजीरा के गदाईपुरा में किराए पर रहती है। महिला का पति एक ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर सुपरवाइजर जबलपुर में पदस्थ है। वह शनिवार-रविवार को ग्वालियर आता है। 24 जुलाई 2023 को महिला के मामा के गांव सौरभ लोधी उसके घर आया था। सौरभ को वह जानती है उसके पिता को वह मामा कहती है। इस तरह से वह उसका मुंहबोला ममेरा भाई हुआ। जब महिला ने सौरभ से पूछा कि वह किसलिए यहां आया है तो उसने बताया कि वह यहां मौसी की लड़की को पेपर दिलवाने आया था। उसने कहा कि वह रात को घर पर ही रुकेगा। इस पर उसने उसे खाना खिलाया। इसके बाद महिला ने रात को उसके सोने का इंतजाम कर दिया।
रात को बच्चों की हत्या की धमकी देकर किया रेप
रात में सौरभ उसके साथ गलत हरकत करने लगा जब वह चिल्लाई तो उसने उसे धमकाया और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी सौरभ उसे धमकाते हुए कि उसने उसके फोटो ले लिए हैं अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे छोड़ेगा नहीं और चला गया। सुबह उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिस पर पति 4 अगस्त को घर लौटा और पत्नी को लेकर हजीरा थाना पहुंच। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी हाथ नहीं आया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here