Home मध्यप्रदेश घर से पैसे लेकर दोस्तों ने की मदद, रकम वापस मांगने पर...

घर से पैसे लेकर दोस्तों ने की मदद, रकम वापस मांगने पर हुआ फरार | Friends helped by taking money from home, absconded after demanding money back

52
0

[ad_1]

भोपाल23 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बिलखिरिया इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र ने दोस्तों से माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाकर लाखों रुपए ठग लिए। आरोपी युवक मूलत: बिहार का रहने वाला है, भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने पहले साथियों से काफी अच्छी दोस्ती की उसके बाद झूठ बोलकर धोखाधड़ी। जब दोस्तों को उसके झूठ बोलने का पता चला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर जालसाज दोस्त मुकर गया और भोपाल छोड़कर भाग गया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

टीआई बीपी सिंह ने बताया कि ई-2/41 अरेरा कॉलोनी का रहने वाले आजिन्यक इंगलकर (20) पुत्र निखित इंगलकर पटेल नगर स्थित ओरियंटल इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक का छात्र है। उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान कॉलेज के सीनियर नितिन सिन्हा ने उससे व साथ में पढ़ने वाले तुषार, विकास यादव, पारस त्रिवेदी से गहरी दोस्ती कर ली। इसके बाद नितिन सिन्हा ने 28 अप्रैल 2022 को आजिन्यक व बाकी दोस्तों को बताया कि उसके माता-पिता किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। इस कारण उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। उसके पास कॉलेज की परीक्षा फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर सभी दोस्तों ने मदद करने के लिए अपने घरों से पैसे लेकर आजिन्यक ने 1.77 लाख रूपए, तुषार ने 52,500 रूपए, विकास यादव ने 2.10 लाख रूपए और पासर त्रिवेदी ने 50 हजार रूपए नितिन को मदद के तौर पर दे दिया। नितिन ने सभी से करीब पांच लाख रुपए ले लिए। पैसे देने के कुछ दिन बाद सभी दोस्तों को पता चला कि नितिन सिन्हा ने उन्हें माता-पिता की बीमारी की झूठी कहानी सुनाकर पैसा लिया है। इसके बाद छात्रों ने अपना पैसा वापस मांगा तो उसने देने से इन्कार कर दिया। जब सभी ने पैसे के लिए दबाव बनाया तो नितिन शहर छोड़कर भाग गया। जालसाजी का शिकार होने के बाद छात्रों ने सीनियर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here