Home डेली न्यूज़ गल्ला व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: चोरी करने घर में घुसे आवारा लड़कों...

गल्ला व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: चोरी करने घर में घुसे आवारा लड़कों ने की थी व्यापारी की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

56
0

छतरपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठापुर रोड पर 11 मार्च को हुई गल्ला व्यापारी की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी सचिन शर्मा ने खुलासा कर दिया। व्यापारी की हत्या उसी के मोहल्ले के तीन आवारा लड़कों ने की थी, जो व्यापारी के घर में चोरी की नियत से घुसे थे। चोरी के दौरान व्यापारी जाग गया और उसने लड़कों को पहचान लिया था जिस कारण से तीनों लड़कों ने एक राय होकर व्यापारी की चाकू व रॉड से हमला कर हत्या कर दी।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सचिन शर्मा एएसपी विक्रम सिंह सीएसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चोरी के मकसद से घर में घुसे थे और व्यापारी धन प्रसाद जैन के जाग जाने के बाद जब व्यापारी ने विरोध किया तो चोरों ने गल्ला व्यापारी की हत्या कर दी। गल्ला व्यापारी की हत्या करने वाले राज कुमार पिता रमेश अहिरवार, राजू कुशवाहा पिता धर्मराज कुशवाहा, नीलू उर्फ नंदकिशोर पिता रामदास साहू निवासी पठापुर रोड को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त की किए जाने वाले धारदार चाकू व लोहे की रॉड सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है।

मामले में गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गल्ला व्यापारी धन प्रसाद जैन अंधे कत्ल के खुलासे में टीआई अजाक अभिनव सिंह, एसआई रवि उपाध्याय, एसआई देवेंद्र यादव, डीडी शाक्य, शैलेंद्र रावत, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, राज नारायण भट्ट, पवन बाल्मिक, संदीप, आरक्षक प्रशांत यादव, रूपेश, कपेन्द्र घोष आशीष खरे विकास खरे अजय मिश्रा अनिल मांझी प्रकाश मानसिंह एवं छतरपुर साइबर टीम के उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा प्रधान आरक्षक किशोर, संदीप तोमर, आरक्षक राहुल भदोरिया, धर्मराज पटेल व थाना यातायात के प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here