Home एक्सक्लूसिव गंगोत्री टू बागेश्वर धाम: शिवरंजनी बनेगी धीरेंद्र शास्त्री की दुल्हनिया? 16 जून...

गंगोत्री टू बागेश्वर धाम: शिवरंजनी बनेगी धीरेंद्र शास्त्री की दुल्हनिया? 16 जून को शादी का ऐलान!

74
0

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की शादी की खबरों ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है, क्योंकि शिवरंजनी ने बाबा बागेश्वर को अपना जीवन साथी बनाने की ठान ली है। शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। वह अपने आपको सेलिब्रिटी भी बता रही हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है। धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा जताने वाली ये लड़की सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर १६ जून को बागेश्वर धाम पहुँचने का दावा कर रही है.

मीडिया पर दिए गए इंटरव्यू में शिवरंजनी का कहना है कि वह अपनी कामना को लेकर बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही है, और कह रही है कि अपनी इच्छा बागेश्वर धाम सरकार से ही मिलने पर बताएंगी। वहीं जब मीडिया ने लड़की से शादी की चर्चा पर सवाल किया तो, उसने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार सब जानते हैं, जो होगा समय आने पर बताया जाएगा। शिवरंजनी ने बाबा से शादी की कामना को लेकर गंगोत्री से पदयात्रा शुरू की है और उसकी ये पदयात्रा बागेश्वर धाम पर जाकर रुकेगी। शिवरंजनी ने कहा कि वो 16 जून को धीरेंद्र शास्त्री को मन की बात बताएंगी। शिवरंजनी का कहना है, ‘महाराजजी अंतर्यामी और करुणानिधान हैं। वो हर किसी के मन की बात जान लेते हैं। मैं सभी से कहूंगी कि आप 16 जून तक का इंतजार कर लीजिए। 16 जून को हम महाराजजी के साथ में लाइव होंगे। वहां से वो खुद ही मेरे मन की बात पढ़कर बता देंगे कि मैंने ये यात्रा क्यों निकाली है।’

Google search engine

वैसे बाबा बागेश्वर की शादी की चर्चाएं काफी दिनों से है, बाबा बागेश्वर भी शादी करने से इनकार नहीं करते हैं, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री का नाम कई बार किसी ना किसी महिला के साथ जोड़ा गया। हालांकि शादी की चर्चाओं पर हाल के दिनों में धीरेंद्र शास्त्री से शादी को लेकर कई सवाल पूछे गए और पूछा गया कि बाबा शादी कब करने वाले हैं, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया कि वो जरूर विवाह करेंगे। आप बारात में चलिएगा। वो पक्का शादी करेंगे और अगर लिखित में चाहिए, तो वो भी ले सकते हैं, गृहस्थ जीवन बुरा नहीं है.

वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों को उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या 16 जून को शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा। जैसा कि पहले प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी से शादी करने का सस्पेंस चल रहा था।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here