Home मध्यप्रदेश इंदौर में भर्ती हरसूद के कैंसर पीड़ित युवक और गुड़ी की बुजुर्ग...

इंदौर में भर्ती हरसूद के कैंसर पीड़ित युवक और गुड़ी की बुजुर्ग महिला संक्रमित | Harsud’s cancer-afflicted youth admitted in Indore and Gudi’s elderly woman infected

50
0

[ad_1]

खंडवा14 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

खंडवा में बुधवार को दो नये काेरोना केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है। नये संक्रमित मरीजों में इंदौर में भर्ती कैंसर पीड़ित है, वहीं दूसरी बुजुर्ग महिला है। युवक इंदौर में इलाजरत है। इधर, बुजुर्ग महिला की स्वस्थ है। होम आइसोलेशन में कोविड ट्रीटमेंट दिया गया है।

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार, 60 वर्षीय महिला गुडी की रहने वाली है। दो दिन पहले जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। यहां कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला से संपर्क कर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वही जरूरी ट्रीटमेंट दे दिया गया है।

इसी तरह एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट इंदौर से मिली है। वहां एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवक हरसूद का रहने वाला है। दोनों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है। कोविड का कौन-सा वैरिएंट है। इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। लोगों के लिए सचेत रहने की बात है कि, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हाथ सैनिटाइज करते रहना चाहिए, मास्क जरूर पहने।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here