[ad_1]
मोहन सरकार ने खराब सड़कों के सुधार के लिए लोकपथ ऐप लांच किया है। ताकि नागरिक उस ऐप सड़क के फोटो-वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग की जिम्मेदारी रहेगी वो तत्काल सड़क को दुरूस्त कराएं। ऐसा ही मामला खंडवा का है, यहां एक
.
मामला 50 गांवों को जोड़ने वाली छैगांवमाखन-सिरसौद रोड का है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, वहीं बारिश के चलते पूरी सड़क तालाब बन गई है। इस सड़क से पूरा छैगांवमाखन ब्लॉक कवर होता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन के तहत सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क के खस्ताहाल होने की मुख्य वजह नेशनल हाईवे के निर्माण में लगे डंपरों का गुजरना है। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मेंटनेंस भी कराया। लेकिन नींव कमजोर पड़ने से मेंटनेंस टिक नहीं पाया।
शिकायतकर्ता सिरसौद निवासी संजय पाटीदार का कहना है कि इस सड़क मार्ग से 50 गांव जुड़े हुए है। सरकार ने सड़कों के सुधार के लिए ऐप लांच किया तो इस नवाचार की प्रशंसा हो रही थी। हमने भी हमारे गांव की सड़क की शिकायत लोकपथ ऐप पर दर्ज कराई। लेकिन जो जवाब मिला है, उससे निराशा मिली है। ऐप ने जवाब दिया कि यह सड़क हमारे पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है। जबकि खंडवा जिले में यह सड़क मार्ग बेहद पुराना है और दो जिलों की सीमाओं को जोड़ता है।

लोकपथ ऐप पर शिकायत दर्ज कराई तो मिला जवाब।
[ad_2]
Source link









