Home मध्यप्रदेश Pardi criminals of Guna committed robbery in Gujarat | गुना के पारदी...

Pardi criminals of Guna committed robbery in Gujarat | गुना के पारदी बदमाशों ने गुजरात में की डकैती: 12 लाख की घड़ी सहित नकदी चुराए थे; गुजरात पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार – Guna News

59
0

[ad_1]

अहमदाबाद में हुई तीन बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले के रहने वाले पारदी गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपए की घड़ी, 1.50 लाख रुपए नकद और चोरी में उपयोग किए जाने वाले औजार

Google search engine

.

अहमदाबाद के सोला हाईकोर्ट और नरोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने में घरों में चोरी की तीन वारदातें हुई थीं। आरोपियों ने हाइड्रोलिक कटर से खिड़की की सलाखें काटकर घरों में घुसपैठ की और नकदी, जेवर और महंगी घड़ियां चुरा ली थीं।

गिरोह के मुख्य सरगना सहित 6 गिरफ्तार गुजरात पुलिस ने गिरोह के मुख्य इनामी सरगना पवन उर्फ भुवन उर्फ जड़िया पारदी (40) सहित उसके साथियों

  • सचिन उर्फ देवराज (20)
  • परषोत्तम उर्फ वीर प्रताप (21)
  • सागर उर्फ कालिया पारदी
  • रामलाल उर्फ बापू पारदी
  • करण पारदी

को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के खेजरा और कनारी गांव के निवासी हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

कैसे पकड़े गए आरोपी? सोला हाईकोर्ट पुलिस स्टेशन की निगरानी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने तीन चोरियों की बात कबूल की।

तीन बड़ी वारदातों का खुलासा चांदलोडिया सोसाइटी (सोला हाईकोर्ट थाना) पवन, बापू, सागर और परषोत्तम ने खिड़की की सलाखें काटकर घर में चोरी की। नकदी और गहने चुराए।

सुरथांश विला, नरोड़ा गिरोह के सभी छह आरोपी शामिल। गहनों और नकदी की चोरी।

आरोपियों ने 12 लाख की घड़ी चुराई थी।

आरोपियों ने 12 लाख की घड़ी चुराई थी।

पटेल वासणा, गोटा गांव खिड़की की सलाखें काटकर घुसे, 12 लाख की घड़ी और अन्य सामान चुराया।

पुलिस ने बताया अपराध का तरीका आरोपी शहर में कुछ दिन पहले पहुंचकर टोह लेते हैं। रात के समय हथियारों से लैस होकर वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी के बाद सरगना “बापू” माल को अपने पास रखता है और गहनों को बेच देता है। बाकी आरोपी तब तक शहर छोड़ देते हैं और अगली चोरी की तैयारी में लग जाते हैं।

गुजरात पुलिस ने बताया कि गिरोह पर बीएनएस-2023 की धारा 305(ए), 331(3), 331(4) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है। पारदी गिरोह पर पहले भी देश के कई राज्यों में अपराध दर्ज हैं।

आरोपियों से बरामद चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार।

आरोपियों से बरामद चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here