Home मध्यप्रदेश Fire broke out in the courtyard of a house in Vinayak Town...

Fire broke out in the courtyard of a house in Vinayak Town | विनायक टाउन में घर के आंगन में लगी आग: दो बाइक और साइकिल जलकर राख, फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने पाया काबू – Umaria News

67
0

[ad_1]

उमरिया जिला मुख्यालय के विनायक टाउन में मंगलवार रात एक घटना ने सभी को हिला दिया। स्वप्निल गुप्ता के घर के आंगन में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय परिवार घर में ही मौजूद था।

Google search engine

.

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर आ गई। सुरक्षा के लिहाज से तत्काल बिजली की आपूर्ति को मीटर से काट दिया गया।

आग में आंगन में खड़ी दो बाइक और साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों के प्रयास से आग को और फैलने से रोक लिया गया। हालांकि तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here