Home मध्यप्रदेश Indore News:गांव में घुसा तेंदुआ, लोगों ने झोपड़ी में बंद किया –...

Indore News:गांव में घुसा तेंदुआ, लोगों ने झोपड़ी में बंद किया – Leopard Entered The Village People Locked It In The Hut

66
0

[ad_1]

Leopard entered the village people locked it in the hut

Google search engine

लोगों ने झोपड़ी में बंद किया
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास महू में एक तेंदुए ने दहशत फैल दी। शनिवार सुबह बडगोंदा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मागलिया के घोड़ाखुद आदिवासी बाहुल्य ग्राम में तेंदुआ लोगों के बीच में घुस गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और वे खुद को बचाने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। कुछ देर बार तेंदुआ एक झोपड़ी में घुसा तो लोगों ने उसे बंद कर दिया। इसके बाद झोपड़ी के आसपास कांटों के तार और लोहे के सामान फेंक दिए ताकि वह निकल न सके। इसके बाद लोगों ने अपने मवेशियों को भी बंद किया। जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डाबर ने बताया कि जानकारी लगते ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच चुकी है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here