Home मध्यप्रदेश Employees must link Aadhaar with Samagra ID | कर्मचारियों को समग्र आईडी...

Employees must link Aadhaar with Samagra ID | कर्मचारियों को समग्र आईडी से आधार लिंक करना जरुरी: धार में 50% ने पूरा किया प्रोसेस, अपडेट करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी – Dhar News

54
0

[ad_1]

धार में सरकारी कर्मचारियों के लिए समग्र आईडी को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Google search engine

धार में सरकारी कर्मचारियों के लिए समग्र आईडी को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले डेढ़ महीने से चल रही इस प्रक्रिया में अब तक लगभग 10 हजार 219 कर्मचारियों ने अपना डेटा अपडेट करवाया है, जो कुल कर्मचारियों का 50 प्रतिशत है।

.

जिला कोषाधिकारी मानसिंह डामर के अनुसार, जिले में कुल 20 हजार नियमित कर्मचारी हैं, जिनमें 12 हजार शिक्षक और 8 हजार अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को प्रतिमाह सवा सौ करोड़ रुपए का वेतन सीधे बैंक खातों में भेजा जाता है। नई व्यवस्था में कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। विशेषकर दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए कर्मचारियों को अपनी प्रोफाइल में सुधार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमानुसार, समग्र आईडी में सुधार उसी जिले से किया जा सकता है, जहां वह पहले बनाई गई थी।

समग्र आईडी से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से ही मिलेगा वेतन वित्त विभाग के निर्देशानुसार, आने वाले समय में कर्मचारियों का वेतन भुगतान समग्र आईडी से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से ही किया जाएगा। पहले चरण में ये प्रक्रिया नियमित कर्मचारियों के लिए अनिवार्य की गई है, जबकि दूसरे चरण में संविदा कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

डेटा अपडेट करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी शासकीय कर्मचारियों को IFMIS के अंतर्गत एम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल में अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टी कर जानकारी सत्यापित करनी होगी। ये काम 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। कर्मचारियों को IFMIS में समग्र आईडी की प्रविष्टी और सत्यापन से पहले समग्र पोर्टल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी का रजिस्ट्रेशन अपडेट कराना होगा और इसे आधार से लिंक करना होगा। साथ ही वेतन प्राप्त करने वाले बैंक खाते को भी आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here