Home मध्यप्रदेश Divorcee given false promise of marriage | तलाकशुदा को दिया शादी का...

Divorcee given false promise of marriage | तलाकशुदा को दिया शादी का झांसा: दो बच्चो की मां को जान से मारने की देने लगा धमकी – Indore News

59
0

[ad_1]

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक तलाकशुदा महिला की शिकायत पर उसके परिचित व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को रेप के मामले में कार्रवाई की है। आरोपी का महिला के यहां आना जाना था। इसके चलते उसने कई बार सबंध बनाए ओर शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में वह बदल गया। पु

Google search engine

.

खजराना पुलिस ने 44 साल की महिला की शिकायत पर अब्दुल रफीक के खिलाफ शादी के नाम पर झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अप्रैल 2023 में ज्वेलर्स की दुकान पर गई थी। यहां पर अब्दुल रफीक मिला सामान्य बातचीत हुई तो उसने कहां कि कोई शादी के लिए महिला हो तो उसे बता दे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक हो गया था। इसके चलते बातचीत में एक दिन उसने शादी के लिए कहां तो अब्दुल रफीक ने बात आगे बढ़ाई इसके बाद वह घर लेकर चले गया ओर पत्नी बनाकर लिवइन में रख लिया। लेकिन शादी की बात करने पर वह टाल देता।

पुलिस के मुताबिक अब्दुल की बेटियां थी। उन्होंने साथ में रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अक्टूबर 2024 में अपने घर से पीड़िता को लेकर गया ओर अन्य जगह किराए पर रखा। फिर कई बार सबंध बनाए। लेकिन अब्दुल इसके बाद बदल गया। पीड़िता शादी की बात करने का कहती तो वह अपशब्द कहकर अपमानित करता और मारपीट करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दबाव पूर्वक साथ में रखा। 3 मार्च को अब्दुल रफीक किराए के घर में छोड़कर जूना रिसाला रहने चले गया। बाद में पीड़िता ने वहां के थाने में शिकायत की। जिसमें खजराना पुलिस को जानकारी देकर यहां केस दर्ज कराया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here