[ad_1]

उपनगर ग्वालियर के घासमंडी इलाके में काली माता मंदिर के पास स्थित एक पुराने मकान के कमरे का अगला हिस्सा ढह गया। इसमें अंदर सो रहीं 65 वर्षीय वृद्धा बच गईं। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान उनका पांच साल का नाती भी वहां मौजूद था, जिसे बचाने
.
जानकारी के अनुसार केशोबाग नौमहला निवासी आनंद कुशवाह काली माता मंदिर के पास चाय की दुकान लगाते हैं। बुधवार शाम को बारिश से जर्जर होकर उनके मकान के एक कमरे का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसमें उनकी मां कस्तूरी कुशवाह सो रही थीं। पिछला हिस्सा सुरक्षित होने के कारण उन्हें मलबा गिरने से कुछ मामूली चोटें आईं।
इस दौरान उनका पांच साल का नाती पियूष कुशवाह भी वहीं खेल रहा था। उसे आनंद कुशवाह ने दौड़कर बचाया। इस दौरान उन्हें कुछ चोटें भी आईं। मलबा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। उन्होंने भी मलबा हटाने में मदद की। इसकी सूचना मिलते ही निगम के क्षेत्रीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के रात में सोने के लिए पास ही एक सामुदायिक भवन में व्यवस्था की।
[ad_2]
Source link









