Home मध्यप्रदेश Demanded one lakh in dowry, threw the newly married woman out of...

Demanded one lakh in dowry, threw the newly married woman out of the house | दहेज में एक लाख मांगे, नवविवाहिता को घर से निकाला: दतिया में पति और देवर पर केस दर्ज; ग्वालियर के गधोटा में हुई थी शादी – datia News

55
0

[ad_1]

दतिया में महिला थाने में एक नवविवाहिता ने अपने पति और देवर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में अतिरिक्त एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

Google search engine

.

पुलिस को दी शिकायत में दोहर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले ग्वालियर जिले के गधोटा गांव निवासी अजय कुशवाहा से हुई थी। शादी में माता-पिता ने क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही पति अजय कुशवाहा और देवर धीरन कुशवाहा ने एक लाख रुपए की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।

4 महीने मायके में रह रही नवविवाहिता आरोप है कि 9 मार्च 2025 को दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। तब से वो मायके में रह रही है, इस दौरान ससुराल पक्ष ने कोई हालचाल तक नहीं लिया। महिला टीआई मोनिका मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति अजय कुशवाहा और धीरन कुशवाहा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here