Home मध्यप्रदेश The couple committed suicide at different places | दंपती ने अलग-अलग जगहों...

The couple committed suicide at different places | दंपती ने अलग-अलग जगहों पर की आत्महत्या: पत्नी ने यूपी, पति ने एमपी में लगाई फांसी; पहचान पत्र से हुई पहचान – Satna News

54
0

[ad_1]

सतीअनुसुइया मोड़ पर पेड़ में फंदे पर झूलती मिली लाश।

Google search engine

सतना में पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपती ने अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने यूपी में फांसी लगाकर जान दी, जबकि पति ने एमपी में पेड़ से लटककर खुदकुशी की।

.

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 8 बजे सतीअनुसुइया मोड़ पर एक पेड़ में अज्ञात व्यक्ति की लाश फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। कपड़ों से मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान रामजनक पिता रामकृपाल यादव (52) के रूप में हुई। वो गोबरिया बुजुर्ग, थाना भरतकूप, जिला चित्रकूट (यूपी) का निवासी था।

पहले पत्नी फिर पति ने की आत्महत्या जब पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि रविवार दोपहर को विवाद के बाद रामजनक की पत्नी राजपती यादव (50) ने मवेशियों के बाड़े में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जब रामजनक को पत्नी के आत्महत्या का पता चला तो वो बाइक लेकर कहीं निकल गया था और तब से उसकी कोई खबर नहीं थी।

दंपती की दो बेटियां हैं माना जा रहा है कि पत्नी के आत्महत्या करने की खबर सुनकर रामजनक ने भी अपनी जान दे दी। दंपती की मौत से उनकी दो बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। दोनों बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं।परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भी सदमे में हैं। सोमवार सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम यूपी के चित्रकूट में और पुरुष के शव का परीक्षण एमपी के चित्रकूट में कराया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here