Home मध्यप्रदेश The young man tied the cow to the auto and dragged it...

The young man tied the cow to the auto and dragged it for 4 kilometers | युवक ने गाय को ऑटो में बांधकर 4 किलोमीटर घसीटा: लहूलुहान हुई गोवंश की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार, विहिप बोली- सख्त कार्रवाई हो – Rewa News

67
0

[ad_1]

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने एक गाय को अपने ऑटो से बांधकर कई किलोमीटर तक सड़कों पर घसीटा, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को

Google search engine

.

2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ऑटो में गाय को बांधकर खींचता हुआ ले जा रहा था। तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने जब यह देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ऑटो की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा।

इसके बाद बाइक सवार युवकों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ा और ऑटो की चाबी निकालकर गाय को छुड़ाया। गाय को गंभीर हालत में गोशाला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि गाय की एक आंख की रोशनी जा चुकी है और उसके शरीर पर गहरे जख्म हैं।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज यादव ने बताया कि आरोपी मुस्लिम युवक जानबूझकर यह कृत्य कर रहा था। उन्होंने बताया, हम उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। वह गाय को कसाईखाने ले जा रहा था।

विश्व हिंदू परिषद बोली- सख्त कार्रवाई हो इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद के बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा, यह जेहादी मानसिकता का परिणाम है। धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। सड़कों पर गाय माता का खून बहाया गया है, यह माफ नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो हम खुद न्याय करेंगे।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया, राधा मोहन उपाध्याय की शिकायत पर इकराम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यदि अन्य शिकायतें मिलती हैं, तो धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here