Home मध्यप्रदेश Lunch party at minister Vijayvargiya’s house | इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय...

Lunch party at minister Vijayvargiya’s house | इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर दाल-बाटी पार्टी: ​​​​​​मंत्री, सांसद, महापौर समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे; बेटे आकाश ने हाथों से खिलाए लड्‌डू – Indore News

63
0

[ad_1]

मंत्री विजयवर्गीय के घर पार्टी में खाना खाते हुए जनप्रतिनिधि।

Google search engine

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास पर रविवार को दाल-बांटी पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लंच पार्टी में दाल-बाटी, चटनी, चावल, सब्जी, सेव के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की।

.

मंत्री विजयवर्गीय के घर हुए लंच के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, इंदौर संभाग के प्रभारी राघवेंद्र गौतम, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जीतू जिराती पहुंचे थे।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सभी को अपने हाथों से लड्‌डू भी खिलाए। इस पार्टी में विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर और मनोज पटेल नहीं आए। उनके नहीं आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म है।

लंच पार्टी में दाल बाटी, लड्‌डू समेत कई व्यंजन परोसे गए थे।

लंच पार्टी में दाल बाटी, लड्‌डू समेत कई व्यंजन परोसे गए थे।

विधायक गोलू शुक्ला को अपने हाथों से लड्‌डू खिलाते पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय।

विधायक गोलू शुक्ला को अपने हाथों से लड्‌डू खिलाते पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय।

दाल-बाटी के साथ चली चर्चा मंत्री विजयवर्गीय के घर हुई इस लंच पार्टी में दाल-बाटी, लड्‌डू, चटनी प्रमुख व्यंजन थे। दाल-बाटी के स्वाद के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने संगठन के विषय पर, परिवार के विषय पर, विकास के विषय के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की।

इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व संगठन के वरिष्ठों का साधुवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश में भाजपा परिवार को महीने में एक बार एक साथ बैठकर संगठन के विषय में, परिवार के विषय में और विकास के विषय में चर्चा करें। हमारे जैसे जो नए लोग हैं। चाहे वो जनप्रतिनिधि हो या संगठन में कोई दायित्व रखते हो।

लोगों के पुराने अनुभव से भोजन पर चर्चा करके सीखते हैं। आज के भोज के दौरान भी कई अनुभव मिले। आज से 25-30 साल पहले इंदौर कैसा था भाजपा के शासन में क्या परिवर्तन आए। संगठन ने किन कष्टों के साथ पार्टी को खड़ा किया ये सब सुनने और देखने को मिलता है।

पार्टी में भोजन के साथ की पार्टी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

पार्टी में भोजन के साथ की पार्टी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष बोले-संगठन के विषयों पर बात की भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर इंदौर भाजपा के सभी विधायक, महापौर, सांसद सभी ने दाल-बाटी का आनंद लिया है। संगठन के विषयों पर बात की है। पारिवारिक माहौल में ये बातें हुई है। भाजपा एक परिवार है ये परिवार भाव हमेशा रहता है। प्रकटीकरण की आवश्यकता नहीं रहती है, किंतु कई बार कांग्रेस के परिवारों में खींचतान चल रही है तो वर्तमान दौर में प्रकटीकरण भी आवश्यक होता है।

QuoteImage

भाजपा एक परिवार है, परिवार की पार्टी नहीं है। कांग्रेस परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि अगला निमंत्रण मंत्री तुलसी सिलावट के घर का है। वहां पर लंच पार्टी आयोजित की जाएगी। कुछ जनप्रतिनिधियों नहीं आने पर मिश्रा ने कहा कि ऐसा कोई विधायक या नेता नहीं है जो बिना पूर्व सूचना के यहां नहीं आए हो। जो नहीं आ पाए उनकी पूर्व से सूचना थी।

QuoteImage

लंच पार्टी में कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

लंच पार्टी में कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here