Home मध्यप्रदेश The bodies of sister-in-law and brother-in-law were found jumping in a lot...

The bodies of sister-in-law and brother-in-law were found jumping in a lot of waterfalls | बहुती जलप्रपात में कूदने वाले भाभी-देवर के शव मिले: तीन दिन पहले लगाई थी छलांग, सुसाइड से पहले वीडियो पोस्ट किया था – Mauganj News

60
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुती जलप्रपात में आत्मघाती छलांग लगाने वाले देवर-भाभी के शवों को 73 घंटे बाद शनिवार की शाम बाहर निकाल लिया गया। शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम तिलियाबूढ़ निवासी दिनेश साहू (25) एवं उसकी भाभी शकुंतला साहू (35) ने

Google search engine

.

घटना के पूर्व दोनों ने एक वीडियो बनाया था। इसमें आत्महत्या की बात स्वीकारते हुए उसे इंस्टाग्राम पर साझा किया था। लगातार तीन दिन तक हुई वर्षा ने रेस्क्यू अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। जलप्रपात में जल स्तर के अप्रत्याशित बढ़ाव से भी कठिनाइयां आईं।

एसडीईआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को पुनः अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सायं 5 बजे दोनों शवों को लगभग 450 फीट गहराई से बाहर निकाला गया। शाम 6 बजे शव नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शव पहली बार जलप्रपात की गहराई में दिखाई दिए थे। उसी समय तेज वर्षा शुरू हो जाने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। शनिवार प्रातः पुनः प्रयास आरंभ किया गया।

दुर्गम पथरीले मार्ग एवं घने पहाड़ी क्षेत्र के बीच एसडीईआरएफ, होम गार्ड एवं नईगढ़ी थाना पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। शवों को नईगढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखा गया है। वहां पुलिस द्वारा वैधानिक प्रक्रिया संपादित की जा रही है।

इस कठिन परिस्थिति में होम गार्ड कमांडर विकास पाण्डेय, नईगढ़ी थाना पुलिस एवं ग्रामीण जनों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here