Home मध्यप्रदेश Congress will protest regarding MLA Golu Shukla | उज्जैन में आज कांग्रेस...

Congress will protest regarding MLA Golu Shukla | उज्जैन में आज कांग्रेस का प्रदर्शन: महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय के बाहर देंगे धरना, भाजपा विधायक के गर्भगृह में घुसने का करेंगे विरोध – Ujjain News

60
0

[ad_1]

उज्जैन में महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

Google search engine

श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उसके बेटे रुद्राक्ष के जबरन गर्भगृह में घुसने के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है।

.

कांग्रेस बुधवार सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगी।

नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया

QuoteImage

महाकाल मंदिर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा गर्भगृह में जबरन घुसने, कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

QuoteImage

भस्म आरती का लाइव प्रसारण भी बंद करा दिया

उन्होंने कहा कि इंदौर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला एवं उनके बेटे रुद्राक्ष ने भस्मारती के दौरान गर्भगृह में प्रवेश का प्रयास किया। उसे रोकने पर कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया और जबरन गर्भगृह में प्रवेश कर गए। इस दौरान भस्म आरती का लाइव प्रसारण भी बंद करा दिया गया।

विगत दिनों महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक आम श्रध्दालु गर्भगृह में घुस गया तो उसे प्रशासन ने जेल भेज दिया था। आज भाजपा विधायक और उनके बेटे की इस हरकत पर प्रशासनिक अधिकारी चुप हैं।

महाकाल मंदिर प्रशासक के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भाजपा विधायक भी बिना परमिशन महाकाल गर्भगृह में घुसे थे

इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला और बेटे रुद्राक्ष ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया।

इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला और बेटे रुद्राक्ष ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया।

सावन सोमवार की भस्म आरती से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला अपने बेटे रुद्राक्ष के साथ बिना अनुमति जबरन घुस गए। मंदिर कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने धमकी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here