Home मध्यप्रदेश An unknown vehicle hit the bike on Khandwa Road | खंडवा रोड...

An unknown vehicle hit the bike on Khandwa Road | खंडवा रोड पर बाइक को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर: एसपी ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल; सिर में आई चोट, इंदौर रेफर – Khargone News

60
0

[ad_1]

वायरलेस पर संदेश सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे थे एसपी।

Google search engine

खरगोन में खंडवा रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। वायरलेस संदेश सुनकर एसपी धर्मराज मीणा मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

.

पुलिस के अनुसार, घटना रात 9 बजे की है। घायल की पहचान बमनाला निवासी बाबू(30) पिता राजनाथ के रूप में हुई। सिर में गंभीर चोट के कारण बाबू को आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया।

वायरलेस पर संदेश सुना और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे एसपी पुलिस कंट्रोल रूम से वायरलेस पर कोतवाली और जैतापुर पुलिस को मौके पर पहुंचने का संदेश दिया गया। देहात क्षेत्र से लौट रहे एसपी ने वायरलेस पर संदेश सुना और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल पुलिस चौकी के आरक्षक गटाराम के अनुसार, हालत नाजुक होने के कारण सुबह उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here